Sunday, September 20, 2026
Home Crime India हरियाणा की अब तक की सबसे बड़ी बैंक चोरी, 7 किलो...

हरियाणा की अब तक की सबसे बड़ी बैंक चोरी, 7 किलो सोना और 14 लाख रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

तिजोरी के ताले तोड़े नहीं, खोले गए, पुलिस को अंदरूनी मिलीभगत का संदेह

हरियाणा। चरखी-दादरी के परशुराम चौक स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में गुरुवार रात चोरों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया। अनुमान के अनुसार, यह प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी बैंक डकैती मानी जा रही है, जिसमें चोर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

गुरुवार की रात चरखी-दादरी के मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में चोरों ने सात किलो सोना और 14 लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जब बैंक का सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर पहुंचा। उसने देखा कि मुख्य शटर का एक ताला टूटा हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

चोरी में हैरानी की बात यह रही कि तिजोरी समेत अन्य दरवाजों के ताले तोड़े नहीं गए बल्कि खोले गए हैं। पुलिस का मानना है कि इस वारदात में अंदरूनी मिलीभगत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बैंक अधिकारियों का कहना है कि तिजोरी का ताला केवल गैस कटर से ही काटा जा सकता है, लेकिन यहां ऐसा कोई निशान नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार, चोरों ने शटर का ताला तोड़ने के बाद बैंक के अंदर लगे पांच अलग-अलग ताले खोले और सीधे तिजोरी तक पहुंच गए। इसके अलावा, बैंक के एल्यूमिनियम गेट का ताला भी टूटा नहीं बल्कि खोला गया है। इस बात से यह संदेह और गहरा हो गया है कि चोरों को बैंक की आंतरिक संरचना और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी।

बैंक परिसर में लगे चार सीसीटीवी कैमरों की तारें भी काट दी गईं थीं, जिससे घटना के फुटेज मिलने की संभावना कम हो गई है। डीवीआर भी बैंक में मौजूद नहीं था, क्योंकि निगरानी मुख्यालय स्तर से की जाती थी। साथ ही, गुरुवार दिन में बैंक का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे बैंक में बिजली नहीं थी और केवल इन्वर्टर के सहारे ही काम हो रहा था। माना जा रहा है कि चोरों ने इसी परिस्थिति का फायदा उठाया।

चोरी के दौरान चोरों ने 650 ग्राम सोना छोड़ दिया, जिस पर पहले से नकली होने को लेकर कानूनी विवाद चल रहा था। इसके अलावा लगभग तीन तोले सोना और बचा रह गया है। बैंक के रिकॉर्ड के अनुसार, लगभग 500 ग्राहकों ने सोना गिरवी रखकर लोन लिया हुआ था।

फिलहाल, डीएसपी हेड क्वार्टर धीरज कुमार, सिटी थाना पुलिस, सीआईए और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...