Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शादी समारोह में विवाद बना हत्या की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह में विवाद बना हत्या की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश। सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। यह घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी के बाद हुई, जिसमें मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया और जानलेवा हमला कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पिठौरिया निवासी शरद तिवारी और बंटी रजक के बीच एक शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान शरद तिवारी ने बंटी रजक को थप्पड़ मार दिया, जिससे बंटी और उसके साथी विनोद रजक व देवेंद्र रैकवार आगबबूला हो गए।

गुस्से में तीनों ने मिलकर शरद तिवारी की हत्या की साजिश रची। उन्होंने योजना के तहत शरद को पकड़ा और पिठौरिया रोड पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को एक पिकअप वाहन में रखकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया ताकि सबूत मिटाया जा सके।

घटना की जानकारी मिलते ही बांदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी गजेंद्र बुंदेला ने बताया कि बंटी रजक, विनोद रजक और देवेंद्र रैकवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है।

इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। युवक की हत्या से आहत परिजनों और ग्रामीणों ने बांदरी-जरूआखेड़ा रोड पर चक्काजाम कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...