Friday, June 19, 2026
Home Crime India जमीन विवाद में युवक की हत्या से तनाव, पुलिस की कार्रवाई तेज,...

जमीन विवाद में युवक की हत्या से तनाव, पुलिस की कार्रवाई तेज, एक महिला गिरफ्तार

मानसिक रूप से बीमार युवक को घर के पास मारी गई गोली

मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर वार्ड संख्या 35 में शुक्रवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सेवा-निवृत्त रेलवे कर्मचारी शंकर प्रसाद के पुत्र गोबिंद कुमार (मानसिक रूप से बीमार) के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल युवक को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

परिजनों ने हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया है। मृतक के पिता शंकर प्रसाद ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने शास्त्री नगर में दो कट्ठा जमीन खरीदी थी, जिस पर पप्पू यादव और उसका बहनोई प्रवीण यादव कब्जा करना चाहते थे। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

शंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि गुरुवार को पटना में रहने के दौरान प्रवीण यादव ने उन्हें फोन कर धमकी दी थी कि अगर जमीन नहीं दी तो उनके बेटे को गोली मार दी जाएगी। शुक्रवार शाम जब वे वापस लौटे तो पता चला कि गोबिंद को उनके घर के पास गोली मार दी गई है।

मृतक की मां रानी देवी ने बताया कि शाम को गोबिंद टोटो लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक बकरी की रस्सी टायर में फंस गई। रस्सी छुड़ाते समय प्रवीण यादव वहां पहुंचा और मारपीट के बाद गोबिंद को गोली मार दी।

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि इस हत्या में पप्पू यादव, उसकी मुखिया पत्नी कुमारी इंदु रानी, बहनोई प्रवीण यादव, गौतम यादव, विकास यादव और शिवम यादव शामिल हैं। सभी आरोपियों पर सामूहिक रूप से हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...