Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi महरौली अंडरपास पर युवक-युवती पर हमला, 13 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस...

महरौली अंडरपास पर युवक-युवती पर हमला, 13 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

कार में बैठी महिला से बदसलूकी, युवक पर जानलेवा हमला

गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में महरौली अंडरपास के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब कार में बातचीत कर रहे एक युवक और उसकी महिला मित्र पर अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। भीड़ बढ़ने पर मारपीट इतनी बढ़ गई कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और महिला के साथ भी बदसलूकी की गई। घटना के 10 दिन बाद पीड़ित ने 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

घटना की शिकायत वेव सिटी स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी निवासी अरुण कुमार यादव ने पुलिस को दी है। पीड़ित के अनुसार, 13 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपनी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उन पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने अचानक आक्रामक होकर अरुण पर हमला कर दिया।

देखते ही देखते 8–10 और लोग मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर पीड़ित की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों का उद्देश्य न केवल अरुण को चोट पहुंचाना था बल्कि उसकी महिला मित्र को भी अपमानित करना और मारपीट करना था।

हमले के दौरान अरुण ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर सहायता बुलाई। लेकिन सूचना देने के बाद भी आरोपियों का उग्र व्यवहार जारी रहा। पुलिस पहुंची तो कुछ हमलावर भाग निकले जबकि एक युवक वहीं खड़ा रहा। थोड़ी ही देर में उसके कई साथी भी लौट आए और उन्होंने पीड़ित को धमकी दी कि यदि उसने शिकायत की तो वे उसे जान से मार देंगे।

मारपीट में अरुण की बाईं आंख में गंभीर चोट आई है, जिससे खून का थक्का जम गया और उसकी आंख की दृष्टि प्रभावित हुई है। शरीर पर भी कई जगह गहरी चोटें हैं, जिसके कारण वह अभी अस्पताल में उपचाराधीन है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 12–13 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, दुर्व्यवहार और जानलेवा हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...