Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi जमीन घोटाले में गजेंद्र नेगी पर नया मामला दर्ज, सात लाख की...

जमीन घोटाले में गजेंद्र नेगी पर नया मामला दर्ज, सात लाख की ठगी का आरोप

नोएडा- भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ “ऑपरेशन महाकाल” के तहत कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से दुकान दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने रावतपुर थाने में नेगी समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शारदानगर निवासी आशीष दीवान ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में गजेंद्र नेगी ने आवास विकास, केशवपुरम स्थित एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में दुकान नंबर 1 देने का वादा किया था। लेआउट दिखाकर नेगी ने दुकान के लिए 22 लाख रुपये की मांग की, जिस पर सहमति बनी।

आठ सितंबर 2015 को आशीष ने सात लाख रुपये का भुगतान चेक के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से कर दिया। बाकी 15 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी। लेकिन इसके बाद नेगी लगातार टाल-मटोल करता रहा और रजिस्ट्री नहीं कराई।

आशीष का दावा है कि मार्च 2025 में जब उन्होंने मौके पर जाकर दुकान देखी, तो पता चला कि गजेंद्र ने उसका निर्माण शुरू कर दिया है, लेकिन जब बैनामा कराने की बात की गई तो उसने साफ मना कर दिया। जब आशीष ने पैसे वापस मांगे, तो गजेंद्र और उसके साथ बैठे सात अन्य लोगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।

इस पूरे मामले की शिकायत पर रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डीसीपी पश्चिम दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने पुष्टि की कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपों की जांच जारी है। साथ ही, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...