Thursday, June 18, 2026
Home Crime India रेवाड़ी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी...

रेवाड़ी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी थी टैक्सी; हत्या या आत्महत्या पर उलझी गुत्थी

सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

रेवाड़ी। गुरुवार सुबह पटौदी रोड स्थित सनसिटी फाटक के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 26 वर्षीय प्रदीप निवासी कालड़ावास (बावल) के रूप में हुई है, जो पेशे से टैक्सी चालक था। हैरानी की बात यह रही कि शव जिस स्थान पर मिला, वहीं उसकी टैक्सी भी खड़ी पाई गई। सूचना मिलते ही रेवाड़ी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर जुटी भीड़ के बीच यह सवाल बना रहा कि प्रदीप ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया या फिर उसकी मौत के पीछे कोई और साजिश है।

थाना प्रभारी गजराज ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस ने प्रदीप के परिजनों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पिछले कुछ समय से किसी दबाव या विवाद में था। पास में खड़ी टैक्सी से यह शक भी जताया जा रहा है कि प्रदीप खुद गाड़ी चलाकर यहां पहुंचा और फांसी लगा ली, जबकि यह संभावना भी खारिज नहीं की जा रही कि किसी ने उसे बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में भी शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...