Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi सोशल मीडिया पर दी हत्या की चुनौती, मोती बाग पार्क में युवक...

सोशल मीडिया पर दी हत्या की चुनौती, मोती बाग पार्क में युवक की चाकू से हत्या

दिल्ली: दक्षिण-पश्चिमी जिले के साउथ कैंपस इलाके से हत्या का एक सनसनीखेज और अजीब मामला सामने आया है। मोती बाग स्थित डीडीए पार्क में 20 वर्षीय युवक कौशल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त कार्तिक गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह कौशल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने दुश्मनों को खुलेआम चुनौती दी थी। वीडियो में वह खुद को पार्क में अकेला बताते हुए कहता नजर आया कि अगर कोई उसे मारना चाहता है तो वहीं आ जाए, चाहे चाकू मारे या गोली।

कौशल की इस चुनौती के कुछ ही समय बाद उसके विरोधी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने कौशल और उसके दोस्त कार्तिक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और दोनों को खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कौशल को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार्तिक की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे दोनों युवक पार्क में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। सुबह पार्क में खून फैला देख इलाके में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि कौशल शास्त्री मार्केट की झुग्गी बस्ती में रहता था और राजौरी गार्डन के एक प्ले स्कूल में घरेलू सहायक के रूप में काम करता था। वहीं, घायल कार्तिक ओखला की एक निजी कंपनी में सफाईकर्मी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...