Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi कार चलाना सीख रहे नाबालिग ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचला,...

कार चलाना सीख रहे नाबालिग ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचला, मामला दर्ज

दिल्ली। अलीपुर के मुखमेलपुर गांव में शनिवार सुबह कार चलाना सीख रहे नाबालिग (15) ने गली में खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। नाबालिग ने कार लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग व कार मालिक पिता के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार को जब्त कर नाबालिग के पिता की तलाश कर रही है। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि शनिवार सुबह 8:20 बजे वाल्मीकि बस्ती के पास एक बच्चे के कार से कुचले जाने की सूचना मिली।

लोगों ने बताया कि नाबालिग ने कार चलाना सीखने के दौरान डेढ़ साल के अर्जुन को कुचल दिया है, जिसे उसका चाचा प्रदीप कुमार राजा हरिशचंद्र अस्पताल लेकर गया है। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डाॅक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस  ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उसके पिता की तलाश कर रही है। बच्चे के फूफा आकाश ने बताया कि नाबालिग घटना के समय कार तेज रफ्तार से चला रहा था।

गली में संतुलन बिगड़ गया और कार ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मारकर वहां खेल रहे अर्जुन को कुचल दिया। घटना को अंजाम देकर नाबालिग भागने की कोशिश कर रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। लोगों ने पत्थर से खिड़की का शीशा तोड़कर कार को रुकवा लिया और नाबालिग को बाहर निकाला। फिर गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...