Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दारोगा ने शादी का झांसा देकर किया युवती का यौन शोषण, पुलिस...

दारोगा ने शादी का झांसा देकर किया युवती का यौन शोषण, पुलिस ने लिया हिरासत में 

बिहार। वैशाली जिले के बिदुपुर थाना में तैनात दारोगा राहुल कुमार को पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार दरोगा की पहचान जमुई जिले के महेश प्रसाद सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल कुमार पर बेगूसराय की रहने वाली एक लड़की ने वैशाली जिले के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया कि दारोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। लेकिन बाद में दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी करने लगा।

कोर्ट मैरिज के बावजूद तय कर ली थी दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार ने करीब छह महीने पहले किसी विभागीय लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बावजूद वह तीन मार्च को वैशाली जिले के भगवानपुर की एक लड़की से शादी करने जा रहा था। जब इसकी खबर पहली लड़की को मिली, तो उसने हाजीपुर के महिला थाना में एफआईआर दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने राहुल कुमार को उसके तैनाती वाले जिले में ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन पुलिस ने ऐन मौके पर उसे हिरासत में ले लिया।

पटना में कोचिंग के दौरान हुआ था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक, राहुल कुमार जब पटना में रहकर दारोगा की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तभी उसकी मुलाकात बेगूसराय की रहने वाली लड़की से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और लड़की ने उसके साथ शादी की उम्मीद लगा ली। लेकिन दारोगा बनने के बाद राहुल कुमार ने पहले किसी और से कोर्ट मैरिज की और फिर तीसरी लड़की से शादी करने की योजना बना ली।

पुलिस अधिकारी जवाब देने से बच रहे
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस ने दारोगा को न्यायिक हिरासत में भेजने की जानकारी दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

गिरफ्तारी का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि जिस जिले में दारोगा की शादी होने वाली थी, उसी जिले की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शादी की तैयारियों में जुटे दारोगा को अचानक गिरफ्तार कर लिए जाने से उसके परिवार में हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...