Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स की पीट-पीटकर हत्या, कई...

पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स की पीट-पीटकर हत्या, कई गिरफ्तार

नई दिल्ली-  दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में मंगलवार को दो परिवारों के बीच उधार को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने आए एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (42) के रूप में हुई है, जो पड़ोसी के झगड़े को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। इस घटना में एक बुज़ुर्ग आनंद कुमार (60) घायल हुए, जिन्हें अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विवाद की जड़ में था उधार का पैसा

जानकारी के मुताबिक, डेयरी संचालक कृष्ण कुमार धनखड़ ने अपने पड़ोसी अजय और उनके पिता आनंद कुमार के कहने पर पिछले साल राजकुमार नामक व्यक्ति को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। लेकिन पैसे लेने के बाद राजकुमार लापता हो गया था। मंगलवार को जब कृष्ण कुमार ने राजकुमार को ढूंढ निकाला, तो उन्होंने अजय के घर पर बातचीत के लिए बैठक बुलाई।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। हंगामे की आवाज़ सुनकर पड़ोसी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने लगे। लेकिन आरोप है कि झगड़े में शामिल लोगों ने सुनील पर ही हमला कर दिया।

ईंट और डंडों से किया गया हमला

पुलिस के अनुसार, अजय, उनके पिता आनंद, मां सुमित्रा और रिश्तेदार पुष्पा ने सुनील पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान पुष्पा ने कथित रूप से एक ईंट से सुनील के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना में आनंद कुमार को भी चोटें आईं, जो झगड़े में कृष्ण कुमार पक्ष द्वारा हुई धक्का-मुक्की में घायल हुए।

कई गिरफ्तार, जांच जारी

रोहिणी जिला डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष के आनंद, सुमित्रा और पुष्पा को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी गीता देवी और बेटे हिमांशु को दूसरे पक्ष की शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सुनील कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। वह प्रेम नगर के शनि बाजार इलाके में पत्नी अनीता और तीन बेटियों के साथ रहते थे और कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट टूट पड़ा है।

सुनील की पत्नी अनीता और सास का कहना है कि अब बेटियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। सुनील की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...