Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi स्कूल बस में पांच वर्षीय मासूम के साथ हुआ यौन शोषण, जांच...

स्कूल बस में पांच वर्षीय मासूम के साथ हुआ यौन शोषण, जांच शुरू

दिल्ली। एक निजी स्कूल की बस में पांच वर्षीय मासूम के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। बस में मौजूद अज्ञात लड़के से अगस्त 2024 में वारदात को अंजाम दिया था। सितम्बर 2024 में पुलिस ने बीएनएस की धारा 75(2) और पाक्सो अधिनियम की धारा 10 के तहत केस भी दर्ज किया था। लेकिन 3 फरवरी को परिजनों ने फिर से स्कूल में शिकायत की है। फिलहाल ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्ची अपने परिवार के साथ वसंत विहार इलाके में रहती है।

वह दक्षिणी दिल्ली के एक बड़े स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ाई कर रही है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने बच्ची व्यवहार में बदलाव देखा। बच्ची भगवान की कसम और सीक्रेट प्रॉमिस सहित कई अपत्ति जनक शब्दों का इस्तेमाल कर रही थी। परिजनों ने इस तरह के शब्द सुनकर बच्ची से बातचीत की तो बच्ची ने उन्हें वारदात के बारे में बताया। बच्ची ने बताया कि बस में एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ की हैं। जिससे उसके चोट भी आई। परिजनों ने तुंरत बच्ची की शिक्षिका और प्रधानाचार्य को इस बारे में शिकायत की। जिसके बाद 18 सितम्बर 2024 को मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मामले में संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की। बच्ची के परिजनों ने तीन फरवरी को फिर से स्कूल को शिकायत दी है। परिजनों ने आरोप है कि अभी तक आरोपी के बारे में स्कूल कोई जानकारी नहीं दे सका है। जिसके चलते वह बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। परिजनों ने बताया कि बच्ची इस घटना से बुरी तरह सदमे में है। उसका मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...