Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP दूध विक्रेता की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दूध विक्रेता की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हाथरस। सुबह दूध कढ़वाने के लिए साइकिल से जा रहे दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य संकलन कर जांच-पड़ताल में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस के शीतलवाड़ा निवासी राजेंद्र सिंह बघेल पुत्र लीलाधर सिंह बघेल रोज की तरह 4 फरवरी को सुबह तड़के गांव से नगला डांडा श्यामपुर राजवाहे के रास्ते से दूध कढ़वाने के लिए साइकिल से जा रहा था।

तभी साढे़ पांच बजे के आसपास हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला डांडा से श्यामपुर वाली माता के मंदिर के लिए जाने वाले राजवाहा माइनर के लिंक नगला डांडा श्यामपुर शीतलवाडा मार्ग पर कुछ नामजदों ने राजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर विलाप करने लगे। मृतक राजेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन कुमार बघेल ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह व पुलिस उपाधीक्षक, सीओ सिकन्द्राराऊ श्यावीर सिंह मय फोरेंसिक व डाॅग स्क्वाइड टीम के साथ पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने किसी व्यक्ति के आने की बात कहकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के पुत्र विपिन कुमार बघेल ने दूध के कारोबार को लेकर पूर्व में हुए विवाद को हत्या करने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...