Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP शराब के नशे में युवक ने 80 वर्षीय वृद्धा के साथ की...

शराब के नशे में युवक ने 80 वर्षीय वृद्धा के साथ की हैवानियत, जांच शुरू

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में सड़क किनारे झोंपड़ी डालकर जीवन यापन कर रही वृद्धा के साथ शराब के नशे में अज्ञात युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। अज्ञात युवक ने शराब के नशे में वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके पास रखे हुए लगभग पांच हजार रुपये लूट ले गया। एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया है। थाना पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 80 वर्षीय वृद्धा सड़क किनारे झोंपड़ी डालकर अकेली रहती है। उसका बेटा उसे अकेला छोड़कर दिल्ली में रह रहा है।
अब वृद्धा अपने जीवन यापन के लिए भीख मांगती है। सोमवार रात डेढ़ बजे करीब एक अज्ञात युवक ने शराब के नशे में वृद्धा की झोंपड़ी में घुस गया। वृद्धा ने चीखा-चिल्लाया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। आरोपी ने वृद्धा के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी झोंपड़ी में वृद्धा के पास रखे हुए लगभग पांच हजार रुपये निकालकर भाग निकला।
घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार सुबह उस समय हुई। जब कुछ लोग वृद्धा को उसकी झोंपड़ी में खाना देने के लिए गए। वृद्धा के कपड़े खून से लथपथ थे। वृद्धा ने लोगों को बताया कि रात में आए एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। घटना की जानकारी पाकर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वृद्धा को मेडिकल के लिए भेज दिया। कुछ ही देर बाद एसएसपी फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद अखिलेश भदौरिया, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार समेत फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
एसएसपी ने घटना की जानकारी लेने के साथ आरोपी की तलाश में पांच टीमों को काम करने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल के पास पुलिस आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार वृद्धा ने बताया है कि जिस युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, वह मोटा था।
वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना के वक्त उसकी झोंपड़ी के बाहर एक साधू के कपड़े पहने हुए युवक की भी चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि इस घटना में दो लोग शामिल हैं। जिनमें से एक झोंपड़ी के बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दूसरे ने झोंपड़ी के अंदर जाकर घटना को अंजाम दिया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...