Sunday, September 20, 2026
Home Crime India हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली 

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली 

बिहार। आरा में हथियारबंद बदमाशों ने सरेआम युवक को गोली मार दी, हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में युवक की जान बच गई है। युवक का आरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक को दो गोली मारी गई है, जबकि कई गोली उसके आसपास से भी निकली है। घटना गिद्धा थाना क्षेत्र के मटियारा गांव में हुई है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। जख्मी को आनन-फानन में खून से लथपथ हाल में इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सर्जन डॉ. विकास कुमार सिंह की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि युवक के बाय साइड सीने और कंधे में गोली लगी है।

घटना भोजपुर जिले के गिधा ओपी क्षेत्र के मटियारा गांव की है। घायल युवक मटियारा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार का 20 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार है, जो घर से गांव के ही खेल मैदान में क्रिकेट खेलने गया था, जिसे कुछ युवक फिल्मी स्टाइल में जबरन मोटरसाइकिल पर उठाकर ले जाना चाहते थे, जिसका विरोध युवक के द्वारा किया जा रहा था। विरोध करने और धक्का-मुक्की के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने युवक पर दनादन गोली चलाने लगे, कई राउंड फायरिंग में युवक को दो गोली लग गई।

गोली मारने के बाद क्रिकेट खेल रहे लड़कों के बीच भगदड़ मच गई और बदमाश हथियार लहराते आराम से निकल गए। वहीं, घायल युवक का इलाज कर रहे डॉ. विकास कुमार सिंह ने बताया कि युवक को जब हमारे अस्पताल में लाया गया तो उसका काफी खून बह गया था। फिलहाल, गोली निकाल दी गई है। इसके बाद उसे तत्काल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उसे अभी अस्पताल में ही एक सप्ताह तक रखा जाएगा। फिलहाल, युवक खतरे से बाहर है। हालांकि, यह घटना क्यों घटी यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जख्मी सिद्धार्थ ने बताया कि वो गांव के ही खेल मैदान पर क्रिकेट खेल रहा था। तब ही एक बाइक पर तीन लोग आए और जबरन उसे उठा कर बाइक पर बैठाने लगे। जब हम नहीं बैठे तो गांव के ही संजीव और उसके साथ दो अन्य लड़के गोली चलाने लगे।

हालांकि, सूत्रों की माने तो गैंगवार में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उस घटना के बदला लेने के उद्देश्य से सिद्धार्थ को गोली मारी गई है। दो गुटों में पिछले छह महीने से गोलीबारी और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। मामले में सदर डीएसपी-2 रंजीत सिंह ने बताया कि जख्मी से प्राप्त जानकारी के बाद छापेमारी शुरू कर दी गई है। अभी केस दर्ज करने के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना का कारण क्या है, इसकी जानकारी भी निकाली जा रही है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...