Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पत्नी की बर्बरता से हत्या, आरोपी पति और दो अन्य साथी गिरफ्तार

पत्नी की बर्बरता से हत्या, आरोपी पति और दो अन्य साथी गिरफ्तार

हरियाणा। कैथल में पति ने ही पत्नी की बर्बरता से पत्नी की हत्या कर दी। कैथल के कलायत के मटौर रोड पर चार दिन पहले ही हुए महिला के ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए इस मामले में पति और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसपी कैथल राजेश कालिया ने प्रेसवार्ता कर बताया कि महिला पति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। आरोपियों की पहचान जींद जिले के उचाना निवासी राजेश, धरोदी निवासी कर्मबीर व समैण निवासी संदीप के रूप में हुई है।

तीनों आरोपी ट्रक चालक हैं। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि महिला की पहचान बनिता से हुई थी। उसका पति आरोपी राजेश आठ साल पहले असम से शादी करके लाया था। वह पहले से शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां भी हैं। असम निवासी महिला उसकी पहली पत्नी से जन्मी बेटियों से सौतेला व्यवहार करती थी और शराब की आदी थी। इससे तंग आकर राजेश ने अन्य दो आरोपियों से मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

आरोपी उसे कार में बैठाकर कलायत ले गए और शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। बाद में उसे सड़क पर लेटाकर उसके ऊपर से ट्रक निकाल दिया, ताकि उसको कुचलकर हत्या को हादसा दिखाया जा सके और उसकी पहचान भी न हो। बाद में ट्रक जब गड्ढों में उतर गया तो आरोपी उसे मौके पर छोड़कर भाग गए। एसपी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर महिला के पास एक पर्स मिला, जिसमें उसका आधार कार्ड था। बाद में ट्रक के माध्यम से ट्रक मालिक की पहचान की गई।

उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि पति ने ही दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। मृतका और आरोपी राजेश का एक बेटा भी है। एसपी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त ट्रक बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गत 17 जनवरी को कलायत में मटौर रोड पर एक महिला का शव मिला था। दौड़ लगा रहे युवाओं ने जब शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा और जांच शुरू की। शव कुत्तों ने नोच रखा था। इस संबंध में साथ लगते खेतों के मालिक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...