Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP ईंट से सिर कुचलकर की युवक की हत्या, तीन साथियों पर लगा...

ईंट से सिर कुचलकर की युवक की हत्या, तीन साथियों पर लगा आरोप

जांच शुरू 

मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र के पीपली चक गांव में सोमवार रात आठ बजे ईंट से सिर कुचलकर सुनील (26) की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवक के ही तीन साथियों पर है। परिजनों के अनुसार तीनों उसे शराब पिलाने के बहाने ले गए और हत्या कर भाग निकले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीपली गांव निवासी महाराम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अंगूरी देवी 24 साल पहले पति सोमपाल की हत्या के बाद अपनी ससुराल छोड़कर पीपली चक में ही बस गई थीं। अंगूरी का बेटा सुनील (26) मजदूरी करता था।

रविवार शाम गांव के तीन युवक उसे शराब पिलाने के लिए रामपुर जनपद के सैफनी ले गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब आठ बजे पीपली चक गांव के पास ही तीनों ने सुनील की हत्या कर दी। आरोपी शव माैके पर छोड़कर भाग निकले।  राहगीरों ने सड़क किनारे सुनील का शव पड़ा देखा तो उसके मामा को सूचना दी। कुछ ही देर में महाराम और परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने देखा कि सुनील के सिर पर ईंट से हमला किया गया था। हत्या की सूचना पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और बिलारी सीओ राजेश तिवारी पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम भी बुला ली। एसपी देहात का कहना है कि मृतक के मामा और अन्य लोगों ने सुनील के तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

पीपली गांव निवासी महाराम ने बताया कि उसने अपनी बहन अंगूरी की शादी संभल जनपद के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी सोमपाल के साथ की थी। करीब 24 साल पहले सोमपाल की हत्या कर लाश पेड़ पर लटका दी गई थी। घटना के बाद महाराम अपनी बहन अंगूरी, भांजे सुनील और भांजी गुड़िया को अपने गांव ले आए थे और यहीं मकान बनवा दिया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो घटनास्थल के पास ही सुनील की चप्पल, चादर और खून से सनी ईंटें मिली हैंं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है।

सुनील की तीन साल पहले रजनी देवी के साथ शादी हुई थी। दंपती का एक डेढ़ साल का बेटा है। सुनील अपनी मां अंगूरी और पत्नी रजनी से यह कहकर घर से निकला था कि जल्द ही लाैट आ गया। मां और पत्नी को सुनील की माैत की खबर मिली तो वह बेसुध हो गईं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...