Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi गाली-गलौज का विरोध करने पर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक...

गाली-गलौज का विरोध करने पर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

दिल्ली। गाजीपुर इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जख्मी हालत में दोनों भाइयों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां एक भाई को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त विक्की सोनी (30) के रूप में हुई है। इसके छोटे भाई रिक्की (27) का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी सारांश और इसके पिता प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। विक्की अपने परिवार के साथ बी-ब्लॉक, जीडी कालोनी, गाजीपुर में पहली मंजिल पर रहता था। इसके परिवार में मां के अलावा बहन पलक, पत्नी मोनिका, दो बेटे व आठ माह की बेटी, छोटा भाई रिक्की व उसकी पत्नी रिंकी है। मोनिका व रिंकी सगी बहनें है। इसी बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर सारांश का परिवार रहता है। सारांश के परिवार में पिता प्रदीप, मां बॉबी, भाई अपूर्व व अन्य सदस्य हैं। विक्की साप्ताहिक बाजार में मोबाइल का जुड़ा सामान बेचने का काम करता था। मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे वह परिवार के साथ खाना खा रहा था। इस बीच सारांश ने घर में झगड़ा शुरू कर दिया। वह जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगा।

हंगामा हुआ तो विक्की ऊपर सारांश के घर पहुंचा और शोर-शराबा न करने के लिए कहने लगा। उसने कहा कि घरों में महिलाएं हैं गाली-गलौज न करें। इस बात पर सारांश और उसके पिता भड़क गए। आरोप है कि पिता प्रदीप ने विक्की को पकड़ा और सारांश ने उसके सीने और हाथ में चाकू से कई वार कर दिए। भाई के चिल्लाने की आवाज सुनकर रिक्की वहां पहुंचा तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को पीसीआर की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां विक्की को मृत घोषित कर दिया गया। रिक्की का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को जीडी कालोनी से दबोच लिया। आरोपी प्रदीप सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है, जबकि सारांश बेरोजगार है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...