Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi किशोरी से मिलने आए युवक की लाठी-डंडों पीटकर की हत्या, 10 लोगों...

किशोरी से मिलने आए युवक की लाठी-डंडों पीटकर की हत्या, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दिल्ली। गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर के एक गांव में किशोरी (16) से मिलने आए गांव अस्तौली निवासी बीए के छात्र कमल (20) की परिजनों ने लाठी-डंडों पीटकर हत्या कर दी। कमल के साथ आए दोस्त जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में किशोरी के परिजनों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शोभिन, बॉबी और सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि नाबालिग के पिता और परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं।

वारदात के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार रात पुलिस की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले किशोरी अस्तौली निवासी मौसी के यहां गई थी। वहां उसकी मुलाकात कमल से हुई। दोनों में घनिष्ठता हो गई। जो प्रेम संबंध में बदल गया।मंगलवार दोपहर कमल गांव निवासी दोस्त जितेंद्र के साथ प्रेमिका से मिलने उसके गांव आया था। किशोरी के पिता ने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि परिजनों ने लाठी-डंडे से कमल और जितेंद्र की पिटाई शुरू कर दी। दोनों युवक जान बचाने की गुहार लगाते रहे। इसके बाद भी हमलावर नहीं माने। बुरी तरह पिटाई के बाद परिजन दोनों युवकों को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही कमल के परिजन पीपलका पहुंचे। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार देर रात कमल ने दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में कमल के चचेरे भाई नरेंद्र ने आरोपी पक्ष के मिन्दर, हर्ष, संजय, सुमित, शोभिन और बॉबी समेत 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दनकौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कमल के परिजनों का आरोप है कि किशोरी के अभिभावकों को काफी समय से मामले की जानकारी थी। आरोप है कि मंगलवार को किशोरी से फोन कराकर परिजनों ने कमल को बुलाया था। मौके से कमल और जितेंद्र को गाड़ी में अगवा कर लिया गया। दोनों की बेरहमी से पिटाई कर गांव के पास घायल अवस्था में फेंक दिया गया। आरोप है कि क्षेत्र के कई गांवों में गाड़ी घुमाते हुए दोनों की पिटाई की गई।

कमल सात बहनों का इकलौता भाई था। करीब छह वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। कमल की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी बहनें और मां बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। बहनें रोते हुए कह रही हैं कि रक्षा बंधन पर वह किसे राखी बांधेंगी। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम है। किशोरी से मिलने गए दो दोस्तों की बेरहमी से पिटाई की गई। किशोरी के परिजनों की पिटाई से घायल कमल की मौत हो गई है। मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...