Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi मामूली कहासुनी के बाद व्यक्ति की चाकू से गोदकर की हत्या, मामला...

मामूली कहासुनी के बाद व्यक्ति की चाकू से गोदकर की हत्या, मामला दर्ज

नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोस में रहने वाले 52 साल के व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त संजय बिड़ला के रूप में हुई। उनकी पड़ोस में रहने वाली एक युवती से कहासुनी हो गई थी। युवती ने अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी। प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ आकर पीड़ित को चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रात 10.20 बजे पुलिस को सोनिया अस्पताल से एक व्यक्ति को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त बीना एंक्लेव निवासी संजय बिड़ला के रूप में हुई। वह स्कूल में वैन चलाते थे। जांच में पता चला कि संजय की रात में पड़ोस में रहने वाली एक युवती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। युवती ने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी को दे दी। बाइक से अपने दोस्त के साथ पहुंचे उसके प्रेमी ने संजय पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पड़ोस में रहने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका मृतक संजय से झगड़ा हो गया था। उसने सारी बात अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने प्रेमी विशाल को बताई। विशाल अपने दोस्त राहुल के साथ संजय के पहुंचा और चाकू मारकर संजय की हत्या कर दी। पुलिस ने युवती की निशानदेही पर बीना एंक्लेव निवासी सुरज, गुलशन पार्क निवासी मनोज, राव विहार निवासी विशाल, निहाल विहार निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विशाल के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...