पिता और बेटा दोनों नशे की हालात में थे। इसी दौरान पिता राजनाथ ने बिट़्टू को ज्यादा शराब पीने से मना किया तो विवाद हो गया। इसी विवाद में पिता ने बिट्टू को थप्पड़ मार दिया। गिर जाने से बिट्टू के सिर पर चोट लग गई। इससे बौखलाए बेटे ने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिता को तब तक पीटता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। राजनाथ की बेटी पूनम पत्नी रामू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूनम की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या की सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल पर पंहुची तो बिट्टू घर में रखे बड़े बक्से में छिपकर बैठ गया। पुलिस ने उसे बक्से से बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने पिता की हत्या की बात कबूल की। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि राजनाथ की बेटी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







