Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi लूटपाट का विरोध करने पर युवक की चाकू गोदकर की हत्या, सात...

लूटपाट का विरोध करने पर युवक की चाकू गोदकर की हत्या, सात गिरफ्तार  

नई दिल्ली। पश्चिम विहार इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए बदमाशों में चार नाबालिग हैं। पुलिस ने करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच कर बदमाशों की पहचान की। बदमाशों ने खुलासा किया है कि शराब के लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी, इसलिए उनलोगों ने लूटपाट को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किया है। गिरफ्तार तीन बदमाशों की पहचान मंगोलपुरी निवासी आशु कुमार (18), सलीम (19) और सनी (19) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर की देर शाम पुलिस को उद्योग नगर पीरागढ़ी के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन वहां कोई पीड़ित और शिकायतकर्ता नहीं मिले। आस-पास पूछताछ करने पर पता चला कि पीड़ित को संजय गांधी अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि घायल युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक की शिनाख्त शास्त्री नगर बहादुरगढ़ निवासी मंजय पासवान (36) के रूप में हुई। अस्पताल में मिले शिकायतकर्ता जितेंद्र ने बताया कि वह मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। वह मंजय के साथ शास्त्री नगर बहादुरगढ़ में रहते थे। दोनों उद्योग नगर स्थित एक जूते की फैक्टरी में काम करते थे। 20 नवंबर को काम खत्म करने के बाद वह बहादुरगढ़ जाने के लिए ट्रैक के रास्ते मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। जहां से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी।

तभी 15-20 साल के करीब आधा दर्जन लड़के उनसे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर उनलोगों ने चाकू से हमला कर दिया। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने में सफल रहा लेकिन मंजय को बदमाशों ने पकड़ लिया और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुछ देर बाद वह अन्य राहगीरों के साथ वापस घटनास्थल पर पहुंचा। वहां मंजय घायल अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू के कई जख्म थे। एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस के साथ जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें वारदात को अंजाम देकर सात बदमाश भागते दिखे। पुलिस ने बदमाशों के दिशा में लगे करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच कर उनकी पहचान कर ली। स्पेशल स्टाफ की टीम ने वारदात में शामिल छह और थाने की पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन सभी ने शराब पी। और शराब पीने के इच्छा होने पर उनलोगों ने किसी को लूटने की योजना बनाई। इसी दौरान जितेंद्र और मृतक मंजय को रेलवे ट्रैक से आते देखा। उनलोगों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे। जितेंद्र वहां से भागने में सफल रहे जबकि उनलोगों ने मंजय के विरोध करने पर दो चाकुओं से उनपर कई वार कर दिए। घायल करने के बाद वह उनका सामान लेकर फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...