Friday, September 18, 2026
Home Crime India नाबालिगों ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

नाबालिगों ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

हरियाणा। सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ तीन लड़कों ने कई बार दुष्कर्म किया, जिससे बालिका गर्भवती हो गई। मां की मौत के बाद बालिका को उनकी बहन अपनी ससुराल लेकर पहुंचीं तो वहां पेट दर्द होने पर उसके गर्भवती होने का पता लगा। इसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया। बालिका के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपी किशोरों का पता लगा रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत में 13 वर्षीय बालिका ने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद वह स्कूल से आने पर अपने ताऊ की दुकान पर जाकर हाथ बंटाती थी। उसके ताऊ की दुकान पर अक्सर तीन लड़के आते थे। अप्रैल-मई में जब वह पानी लेने गई तो रास्ते में एक लड़का उसे मिला था।

वह उसे बहकाकर पार्क में ले गया था, जहां पर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया था। आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि किसी को बताया तो तेरे भाई-बहन को मार देगा। इसके बाद लड़के ने अपने दो साथियों को भी इस बारे में बता दिया। तीन-चार दिन बाद जब वह दुकान से घर आ रही थी तो अन्य लड़कों ने उसे बीच रास्ते में पकड़ लिया और उसे एक प्लॉट में लेकर जाकर उसके साथ गलत काम किया।

कुछ दिन बाद जब वह अपनी सहेली के घर जा रही थी तो आरोपियों के तीसरे साथी ने उसे पकड़ लिया और अपने घर ले गया। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म कर किसी को बताने पर उसके भाई-बहनों के जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद भी तीनों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

कुछ समय पहले उनकी मां का भी निधन हो गया। इसके बाद उसकी बहन उसे अपनी ससुराल ले आई। जहां पर शुक्रवार को उसके पेट में दर्द हो गया। उसकी बहन उसे लेकर अस्पताल में पहुंची। जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने उसे गर्भवती बता दिया।

इसके बाद मामले की जानकारी हुई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर मामले का पता लगने पर पहुंची पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने बालिका के बयान पर तीन लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी नाबालिग बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें काबू कर मामले में जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...