Friday, September 18, 2026
Home Crime UP शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट,...

शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार  

गाजियाबाद। लोनी में हैवान बने पिता ने बच्चों के सामने ही उनकी मां को मौत के घाट उतार दिया। यहां प्रेम नगर कॉलोनी में गुरुवार रात करीब नौ बजे शराब पीने का विरोध करने पर शाहिद ने बच्चों की मौजूदगी के दौरान अपनी पत्नी नूर बानो (49) की गर्दन में कैंची मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। नूर बानो के बेटे शाहनवाज ने बताया कि शराब पीने को लेकर घर में कई बार दोनों में झगड़ा हो चुका है। हर बार वह जाकर दोनों को अलग-अलग कर देते थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी डॉक्टर को बुलाकर लाने की बात कहकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बच्चों ने पकड़ लिया।

प्रेम नगर कॉलोनी में शाहिद परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहता है। वह सिलाई मशीन का मिस्त्री है। परिवार में पत्नी नूर बानो, दो बेटे और चार बेटियां हैं। शाहिद नशे का आदी है। परिवार का गुजारा चलाने के लिए नूर बानो ने घर के पास सब्जी की दुकान लगाई थी। वहीं बच्चे सिलाई का काम करते हैं। शराब पीने को लेकर अक्सर नूर बानो और शाहिद में झगड़ा होता था। नूर बानो के छोटे बेटे असलान ने बताया कि गुरुवार रात उनके पिता शाहिद फिर से शराब पीकर घर में आए थे।

शराब पीने का विरोध करने पर शाहिद ने वहां रखी कैंची से नूर बानो को गर्दन पर वार कर नीचे सीढ़ियों पर फेंक दिया। बच्चों ने रोकने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी शाहिद को पकड़ लिया। कार्यवाहक एसीपी सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना को अंजाम देने के पीछे क्या कारण है, पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नशा उतरने के बाद इसकी जानकारी होगी।

नूर बानो के बेटे शाहनवाज ने बताया कि शराब पीने को लेकर घर में कई बार दोनों में झगड़ा हो चुका है। हर बार वह जाकर दोनों को अलग-अलग कर देते थे। उनके पिता शराब के लिए पैसे भी घर से लेकर जाते थे। शराब की लत के चलते वह कुछ काम नहीं करते थे। लड़ाई के दौरान अक्सर उनके पिता उनकी मां को जान से मार देने की बात कहते थे। बृहस्पतिवार रात भी जब शाहिद घर पहुंचे तो उनकी मां ने फिर से शराब पीने का विरोध कर दिया।

उनके भाई ने झगड़े को खत्म करने के लिए मां को ऊपर और पिता को नीचे कमरे में कर दिया। लेकिन तब भी झगड़ा कम नहीं हुआ। दो बार उनके पिता ऊपर कमरे में उनकी मां के पास पहुंचे थे। तीसरी बार शाहिद ऊपर कमरे में पहुंचे। असलान अपने पिता के साथ ऊपर कमरे में पहुंचे और उन्हें अलग करने लगे। शाहिद के सिर पर खून सवार हो गया। शाहिद ने अपने बेटे असलान को धक्का देकर नीचे गिरा दिया फिर कैंची से अपनी पत्नी पर वार कर दिया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...