Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand ट्रैक्टर चालक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, केस दर्ज 

ट्रैक्टर चालक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, केस दर्ज 

रुड़की। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे यूपी के शामली जिले के निवासी ट्रैक्टर चालक की शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चालक का शव ट्रैक्टर की सीट पर खून से लथपथ मिला है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, यूपी के शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के करौंदा हाथी निवासी धर्मवीर का बेटा नेत्रपाल (56) अनुबंध पर उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। शनिवार की रात 12 बजे वह पथरी क्षेत्र के फेरूपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहा था।

मंगलौर के बिझौली बाईपास पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रात में गुजर रहे राहगीरों ने ट्रैक्टर की सीट पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने शव की पड़ताल की तो बायीं तरफ सीने पर गोली लगी मिली। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि नेत्रपाल के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...