Thursday, May 14, 2026
Home World Crime कनाडा के सरे में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या

कनाडा के सरे में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या

ओटावा- कनाडा के सरे शहर में एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय जसमन सेखों के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सलीवन हाइट्स इलाके के एक रिहायशी परिसर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ हमलावर एक वाहन में सवार होकर आए और उन्होंने युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह हमला सुनियोजित प्रतीत हो रहा है और इसके पीछे आपराधिक गिरोहों की रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मृतक के बारे में यह भी जानकारी सामने आई है कि वह पहले कुछ मामलों में पुलिस के रडार पर रह चुका था।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मौके के पास एक संदिग्ध जली हुई गाड़ी भी बरामद हुई है, जिससे यह शक जताया जा रहा है कि हमलावर वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश में थे।

पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हुई हत्या

विंडसर। कनाडा के विंडसर शहर में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से सनसनी फैल गई है। जालंधर की रहने...

यूएस कैपिटल की सुरक्षा में हड़कंप, लोडेड शॉटगन के साथ युवक गिरफ्तार

कैपिटल की सीढ़ियों के पास पकड़ा गया हथियारबंद युवक वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन यूएस कैपिटल में एक 18 वर्षीय युवक को लोडेड शॉटगन के साथ...

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ मामले में पांच महीने की जेल

सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को महिला के साथ आपराधिक बल प्रयोग के मामले में दोषी ठहराते हुए अदालत ने पांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...