Thursday, September 17, 2026
Home World Crime कनाडा में भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी...

कनाडा में भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की एक युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला लक्षित हमले का प्रतीत हो रहा है। घटना के सिलसिले में भारतीय मूल के एक 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

टोरंटो के हंबरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में 26 वर्षीय नवनीत कौर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं, जहां युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

टोरंटो पुलिस की जांच के मुताबिक, घटना से पहले आरोपी और पीड़िता के बीच कुछ देर बातचीत हुई थी। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर नवनीत कौर पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्रैम्पटन निवासी 37 वर्षीय शरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती सड़क पर पैदल जा रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई और अचानक आरोपी ने गोली चला दी। वारदात के बाद वह पैदल ही वहां से भाग निकला। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह एक लक्षित हमला प्रतीत हो रहा है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं किया गया है। जांच एजेंसियां दोनों के संबंधों और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कनाडा में भारतीय मूल के लोगों से जुड़ी हिंसक घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। इसी महीने अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन शहर में भी भारतीय मूल की एक महिला की कथित तौर पर उसके साथी द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया था।

RELATED ARTICLES

सिएटल फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल

सिएटल। अमेरिका के सिएटल शहर में आयोजित लोकप्रिय 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। इस...

एथेंस में पर्यटकों पर चाकू से हमला, दो विदेशी पर्यटक घायल, आरोपी गिरफ्तार

एथेंस। ग्रीस की राजधानी एथेंस में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एक्रोपोलिस के पास मंगलवार सुबह चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। एक...

सिंगापुर में हीरा चोरी की साजिश नाकाम, भारतीय नागरिक को हुई जेल

ज्वेलरी शोरूम में लाखों डॉलर की चोरी का प्लान फेल चाइनाटाउन। सिंगापुर के चाइनाटाउन स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में लाखों डॉलर के हीरे की चोरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...