Friday, June 19, 2026
Home Crime Delhi 25 साल बाद पत्नी की हत्या का दोषी गिरफ्तार, पेरोल पर छूटकर...

25 साल बाद पत्नी की हत्या का दोषी गिरफ्तार, पेरोल पर छूटकर हो गया था फरार

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करीब ढाई दशक पुराने हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वर्ष 1992 में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और सजा के दौरान पेरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने न सिर्फ अपना नाम बदला बल्कि पिता का नाम और स्थायी पता भी बदल लिया। बीते 25 वर्षों में वह हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और कर्नाटक सहित कई राज्यों में छिपता रहा और अंततः पंजाब के लुधियाना में नई पहचान के साथ बस गया। वहां वह बढ़ई का काम कर रहा था।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि 15 मार्च 1992 की सुबह करीब 7:15 बजे विनय नगर थाना (अब सरोजिनी नगर) पुलिस को गांव पिलंगी से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या कर भाग रहा है। सूचना देने वाले मकान मालिक के भाई की मदद से पुलिस ने आरोपी योगिंदर को मौके पर पकड़ लिया था।

पुलिस को घर के अंदर एक गद्दे पर महिला का शव मिला था, जिसकी बाईं आंख के पास चोट के निशान थे। चिकित्सकीय जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सभी चोटें मौत से पहले की थीं और महिला की मौत गला दबाने से हुई थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की।

मामले की सुनवाई के बाद 6 मार्च 1997 को पटियाला हाउस कोर्ट की सत्र अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बाद में 3 जून 2000 को दिल्ली हाई कोर्ट ने उसे चार सप्ताह की पेरोल दी, लेकिन आरोपी ने तय समय पर आत्मसमर्पण नहीं किया।

वर्ष 2010 में उसकी अपील खारिज कर दी गई और हाई कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा। इसके बाद सत्र अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। हाल ही में दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने 10 दिनों तक पंजाब के लुधियाना में डेरा डालकर तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...