दिल्ली- दिल्ली पुलिस ने पेपर मार्केट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच द्वारा की गई, जिन्हें इलाके में बदमाशों की सक्रियता की पुख्ता सूचना मिली थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के पहुंचते ही दोनों आरोपी मौके से फरार होने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायलों को काबू में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।







