Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi महिला से कुंडल ठगने और मोबाइल लूट के आरोपी गिरफ्तार, दर्जनों मुकदमे...

महिला से कुंडल ठगने और मोबाइल लूट के आरोपी गिरफ्तार, दर्जनों मुकदमे दर्ज

साहिबाबाद। दिल्ली-एनसीआर में लूट और टप्पेबाजी की वारदातों से पुलिस को लंबे समय से चुनौती दे रहे दो शातिर बदमाशों को टीलामोड़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 17 दिसंबर की रात हुई इस कार्रवाई में एक आरोपी को पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों पर दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के अनुसार, टीलामोड़ थाना पुलिस कोयल एन्क्लेव के पास नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी, जिससे दोनों गिर पड़े और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली के नंदनगरी निवासी अभिषेक उर्फ गोली उर्फ मोहित और हर्ष विहार निवासी मनोज के रूप में हुई है। घायल अभिषेक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टप्पेबाजी और लूट की कई वारदातों का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 15 दिसंबर को टीलामोड़ थाना क्षेत्र के हर्ष विहार इलाके में एक महिला से टप्पेबाजी कर सोने के कुंडल ठगे थे। इसके अलावा, करीब एक सप्ताह पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में एक युवक से मोबाइल फोन छीनने की घटना को भी अंजाम दिया था।

दर्जनों मुकदमों का आपराधिक इतिहास
एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और टप्पेबाजी से जुड़े करीब तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...