Sunday, November 1, 2026
Home Crime India कैथल में पुरानी रंजिश का खूनी बदला, दोहरे हत्याकांड से दहशत

कैथल में पुरानी रंजिश का खूनी बदला, दोहरे हत्याकांड से दहशत

कैथल। जिले में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर दो जिंदगियां लील लीं। गांव पाई में अज्ञात हमलावरों ने 38 वर्षीय राजेंद्र और उनके 65 वर्षीय ताऊ वीरभान की अलग-अलग जगहों पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह दोहरा हत्याकांड वर्ष 2012 में हुए डबल मर्डर से जुड़ी दुश्मनी का बदला हो सकता है।

पहले राजेंद्र को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पूंडरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जटहेड़ी के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए राजेंद्र खेतों की तरफ भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी वारदात गांव पाई में
पहली हत्या के बाद बदमाश सीधे गांव पाई पहुंचे। यहां अमावस्या की पूजा कर लौट रहे वीरभान को घर के पास या खेत में घेरकर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल वीरभान ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

2012 के जमीनी विवाद से जुड़ा मामला
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों हत्याएं वर्ष 2012 में गांव पाई में जमीनी विवाद को लेकर हुए डबल मर्डर से जुड़ी हैं। उस समय आरोपी पक्ष के लोगों की हत्या हुई थी और तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी, जो अब खूनी बदले में बदल गई।

एसपी ने संभाली जांच, आरोपियों की तलाश तेज
दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कैथल एसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच टीमों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों जगहों से साक्ष्य जुटाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

RELATED ARTICLES

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...

देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम देहरादून। राजधानी देहरादून...

मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय...

पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार

पीलीभीत। शहर में एक युवक ने युवती और उसके दो रिश्तेदारों पर शादी के लिए दबाव बनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में...