Friday, September 18, 2026
Home Crime India रोहित मर्डर केस की जांच में बड़ा खुलासा, आरोपी रमन पर पत्नी...

रोहित मर्डर केस की जांच में बड़ा खुलासा, आरोपी रमन पर पत्नी की हत्या का भी आरोप

टोहाना। रोहित हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस के सामने एक और सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी रमन उर्फ रविदत्त ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने दोस्त की हत्या के कुछ ही दिन बाद अपनी पत्नी कोमल की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को सिरसा ब्रांच नहर में फेंक दिया था। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पत्नी के पैर में गोली मारकर नहर में फेंकने का कबूलनामा
पुलिस पूछताछ में आरोपी रमन ने बताया कि 16 अक्तूबर को उसने अपनी पत्नी कोमल के पैर में गोली मारी और फिर उसे सिरसा ब्रांच नहर में फेंक दिया। आरोपी ने कबूल किया कि पैर में गोली इसलिए मारी गई ताकि नहर में गिरने के बाद वह तैर न सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पत्नी पर नशा करने का शक था, जिसके चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

दो महीने तक किसी को नहीं लगी भनक
हैरानी की बात यह है कि घटना के करीब दो महीने बाद इस हत्या का खुलासा हुआ। नहर के आसपास काम करने वाले किसानों या स्थानीय लोगों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नहर में शव की तलाश शुरू कर दी है।

मायके पक्ष ने दर्ज कराई हत्या की शिकायत
आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। कोमल की मां नीतू सैनी, निवासी जीरकपुर (पंजाब), ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दामाद रमन पर बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी, एक साल की बेटी है
परिजनों के अनुसार कोमल की शादी करीब तीन साल पहले रमन से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी पल्लवी है। परिजनों का कहना है कि थाने में ही आरोपी ने उनके सामने बेटी की हत्या की बात स्वीकार की।

रोहित हत्याकांड से जुड़ा है पूरा मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रमन पहले से ही रोहित हत्याकांड में जेल में बंद है। जांच अधिकारी के अनुसार 15 अक्तूबर की शाम रमन और उसके साथी राहुल ने पुरानी रंजिश के चलते रोहित को बुलाकर लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पीटा था। गंभीर रूप से घायल रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

रोहित हत्याकांड में सात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अब तक रोहित हत्याकांड में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि यह हत्या नशा बेचने से जुड़े विवाद के कारण की गई थी।

आगे की कार्रवाई जारी
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी रमन के खिलाफ पत्नी की हत्या के मामले में भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। कोमल के शव की तलाश के लिए हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में पुलिस को अलर्ट किया गया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...