Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi गुरदासपुर में मुठभेड़: शहजाद भट्टी के दो साथी दबोचे, पिस्टल-ग्रेनेड बरामद

गुरदासपुर में मुठभेड़: शहजाद भट्टी के दो साथी दबोचे, पिस्टल-ग्रेनेड बरामद

आईएसआई समर्थित शहजाद भट्टी का टेरर मॉड्यूल बेनकाब

नई दिल्ली। देश की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आया कुख्यात गैंगस्टर-से-आतंकी बना शहजाद भट्टी अब भारत में अपने मॉड्यूल को विस्तार देने में जुटा है। हवाला नेटवर्क, सुपारी किलिंग, हथियार तस्करी और सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के लिए कुख्यात भट्टी को आईएसआई का समर्थन मिलने के बाद उसके आतंकवादी गतिविधियों का दायरा और बढ़ गया है। स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन युवा आतंकियों से पूछताछ में उसके नेटवर्क के और भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए तीन संदिग्ध आतंकियों—विकास प्रजापति, हरगुनप्रीत सिंह और आसिफ—की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शहजाद भट्टी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कम उम्र के लड़कों को बरगलाकर अपना मॉड्यूल तैयार कर रहा था। पुलिस ने इन तीनों की निशानदेही पर मॉड्यूल से जुड़े अन्य साथियों की भी पहचान की है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सोमवार सुबह हुई कार्रवाई में पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर के दऊवाल मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान नवीन और कुश नाम के दो बदमाशों को दबोचा। इनके कब्जे से दो पिस्टल और कई ग्रेनेड बरामद हुए। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी भी शहजाद भट्टी के सक्रिय मॉड्यूल का हिस्सा थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहजाद भट्टी और उसके विदेशी सहयोगी हैंड ग्रेनेड के इस्तेमाल की ट्रेनिंग वीडियो कॉल के जरिए ही दे रहे थे। गुरदासपुर के सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर हुए हमले में भी इसी तरह की ट्रेनिंग का इस्तेमाल किया गया था। मॉड्यूल के सक्रिय लड़कों से शहजाद स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे संपर्क में रहता था।

कौन है शहजाद भट्टी?

पाकिस्तान के बलूचिस्तान का रहने वाला शहजाद भट्टी, फारुख़ खोखर गैंग का हिस्सा रहा है और दाऊद इब्राहिम की तरह बड़ा आपराधिक नेटवर्क खड़ा करने की महत्वाकांक्षा रखता था। हवाला कारोबार से लेकर सुपारी किलिंग, हथियारों की तस्करी और सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने तक वह कई अपराधों में शामिल रहा।

भारत के कई गैंगस्टरों से उसके संबंध रहे हैं, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई भी शामिल है। पहलगाम हमले के बाद लॉरेंस द्वारा हाफिज सईद को धमकी दिए जाने पर शहजाद भट्टी उससे टकराव में आ गया और दोनों अब एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं। भट्टी ने पूर्व में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी धमकाया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आया था।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

इस मॉड्यूल की गहराई से जांच के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम को पंजाब भेजा गया है, जहां पकड़े गए दोनों बदमाशों के विकास प्रजापति, हरगुनप्रीत और आसिफ से संबंधों को खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच संकेत दे रही है कि दोनों आरोपी पंजाब में किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी कर रहे थे।

सूत्रों का कहना है कि दुबई में बैठे शहजाद भट्टी ने नेपाल और दुबई के हवाला नेटवर्क के जरिए भारत में पैसे भेजने की व्यवस्था की है, जबकि हथियार और ग्रेनेड ड्रोन के माध्यम से पंजाब में सप्लाई किए जा रहे हैं। डिलीवरी के लिए फोटो डिलीवरी आईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि ट्रैकिंग मुश्किल हो सके।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...