Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP नशे में हिंसा की हद पार- पति ने पत्नी की बेरहमी से...

नशे में हिंसा की हद पार- पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में आगरा कैंट के अटल चौराहे के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां झोपड़ी में रहने वाले एक मजदूर ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मारपीट के दौरान पत्नी के जमीन पर गिरते ही आरोपी ने उसके गले पर पैर रख दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से ही पकड़ लिया।

आगरा कैंट स्थित अटल चौराहे के पास सड़क किनारे बनाई गई झोपड़ी में रहने वाला एक मजदूर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी रात करीब 9:30 बजे शराब के नशे में झोपड़ी पर लौटा, जहां उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने पहले पत्नी के चेहरे पर कई मुक्के मारे, जिससे वह नाली के पास गिर पड़ी। इसके बाद वह उसके गले पर पैर रखकर खड़ा हो गया, जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देखने के बावजूद आसपास मौजूद लोग आरोपी के उग्र व्यवहार के कारण हस्तक्षेप नहीं कर सके।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को वहीं से हिरासत में ले लिया। मृतक महिला की पहचान ललिता (30) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति गुड्डू चौधरी है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है। दंपती लंबे समय से कैंट स्टेशन के पास अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहा था, और मजदूरी व छोटे-मोटे सामान बेचकर अपना जीवन यापन कर रहा था।

घटना के समय दंपती का पांच वर्षीय बेटा भी मौजूद था, जो मारपीट होते देख डरकर मौके से भाग गया। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल की गई क्रूरता और घटनास्थल पर मिले तथ्यों को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...