Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi रोहिणी में मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सुभाष नगर फायरिंग...

रोहिणी में मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सुभाष नगर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी

नई दिल्ली- दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-36 में गुरुवार को क्राइम ब्रांच और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान मेरठ में हत्या के मामले में फरार चल रहा कुख्यात बदमाश हमजा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमजा के कब्जे से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, हमजा के खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

सुभाष नगर फायरिंग केस में भी गिरफ्तारी

इसी बीच, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अन्य कार्रवाई में सुभाष नगर में चाचा के घर फायरिंग करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिल उर्फ मयंक मनचंदा उर्फ जानू, निवासी पहाड़गंज, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस जांच के अनुसार, साहिल के पिता की हत्या वर्ष 2022 में पहाड़गंज में झगड़े के दौरान कर दी गई थी। इसके बाद उसके चाचा द्वारा केस में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे नाराज होकर साहिल ने अपने साथी के साथ मिलकर सुभाष नगर स्थित चाचा के घर पर फायरिंग की। वारदात के बाद वह फरार होकर उत्तराखंड के रुड़की में छिपता रहा और बार-बार ठिकाने बदलता रहा।

2 अक्टूबर 2025 को राजौरी गार्डन इलाके में गोलीबारी की सूचना के बाद क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई थी। मौके से कई कारतूस बरामद हुए थे। 4 अक्टूबर को हेड कांस्टेबल दिनेश को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी मयंक, राजा गार्डन चौक के पास मौजूद है। इंस्पेक्टर अखिलेश बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि मयंक ने वर्ष 2020 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में शामिल रहा है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...