Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand अवैध हथियार रखने के मामलों में उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में सबसे आगे,...

अवैध हथियार रखने के मामलों में उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में सबसे आगे, एनसीआरबी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

देहरादून। अवैध असलहों की बढ़ती होड़ ने उत्तराखंड को चिंता के दायरे में ला दिया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष 2023 की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड अवैध हथियार रखने के मामलों में सबसे आगे है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 1767 लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें से 1184 आरोपी अवैध और चार वैध असलहों के साथ पकड़े गए। यही नहीं, देशभर में अवैध हथियार रखने के मामलों में उत्तराखंड सातवें स्थान पर है।

अब असलहा रखना लोगों के लिए शौक बन गया है — खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में छोटी-छोटी बातों पर गोली चलने की घटनाएं आम हो गई हैं। इंटरनेट मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करना एक नया “ट्रेंड” बन चुका है। पुलिस की सख्ती के बावजूद 2023 में दर्ज मुकदमों की संख्या इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में अवैध हथियारों की जड़ें कितनी गहरी हैं।

हिंसक अपराधों में भी बढ़ोतरी
एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में हत्या, लूट और अपहरण जैसे हिंसक अपराधों के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में ऐसे 3162 मामले दर्ज हुए थे, जो 2022 में बढ़कर 3923 हो गए। वर्ष 2023 में इनमें मामूली कमी आई और 3570 मामले दर्ज हुए। हालांकि पुलिस ने केवल 58 प्रतिशत मामलों में ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, जिससे कई केस अब भी लंबित हैं।

तराई के जंगलों में अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा
अपराध के लिहाज से अतिसंवेदनशील ऊधमसिंह नगर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और निर्माण दोनों चल रहे हैं। तराई क्षेत्र के जंगलों में कई बार पुलिस और एसटीएफ ने अवैध असलहा फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। साथ ही, उत्तर प्रदेश की सीमा से भी अवैध हथियारों की खेप चोरी-छिपे उत्तराखंड पहुंचाई जा रही है।

एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार (2023)

राज्य शस्त्र अधिनियम के केस बरामद अवैध असलहे
हिमाचल प्रदेश 24 04
उत्तराखंड 1764 1184
पश्चिम बंगाल 1349 1337
अरुणाचल प्रदेश 15 10
नागालैंड 74 73
मणिपुर 89 81
मिजोरम 29 25
त्रिपुरा 06 05
मेघालय 09 06

पुलिस का सख्त संदेश
प्रदेश पुलिस ने साफ कहा है कि अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। “उत्तराखंड में गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी चाहे कोई भी हो, सलाखों के पीछे रहेगा,” — डॉ. नीलेश आनंद भरणे, पुलिस प्रवक्ता।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...