Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi माचिस देने से मना करने पर दो लोगो की हत्या की, मामला...

माचिस देने से मना करने पर दो लोगो की हत्या की, मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। मॉडल टाउन इलाके में माचिस देने से मना करने पर एक नशेड़ी ने एक शख्स के सिर पर टाइल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को हमला करते देख मृतकों के साथ दो लोग वहां से भागे, जिनका आरोपी ने पीछा किया और उसमें से एक के सिर पर टाइल से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। एक मृतक की शिनाख्त जहांगीरपुरी निवासी सतीश (45) के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सीतामढ़ी बिहार निवासी विजय उर्फ लंबू उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आवारागर्द है और गुरुनानक प्याऊ के पास फुटपाथ पर रहता है। वह नशे का आदी है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि घटना 8 अप्रैल की है। तड़के पंजाब के जीरकपुर निवासी जितेंद्र मनचंदा ने बताया कि योगा आश्रम के पास एक व्यक्ति फुटपाथ पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवा रही थी। इसी बीच पुलिस को परेड ग्राउंड के पास एक और व्यक्ति के घायल पड़े होने की जानकारी मिली। उसके सिर और कान से खून बह रहा था। पुलिस ने उसे भी बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई। जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

जांच में पता चला कि दोनों मृतक आवारागर्द थे और सड़क किनारे फुटपाथ पर सोते थे। पुलिस आस पास के इलाके में दोनों मृतकों की पहचान कर रही थी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने योगा आश्रम के पास मिले मृतक की पहचान जहांगीरपुरी निवासी सतीश के रूप में की। जबकि दूसरे मृतक की अभी भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान आवारागर्द विजय के रूप में कर ली। पुलिस ने उसकी काफी तलाश करने के बाद रविवार को उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका कुछ सामान गायब हो गया था। उसे दोनों पर चोरी करने का शक था। जब वह उनसे माचिस मांग रहा था तो दोनों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। गुस्से में आकर उसने फुटपाथ में लगे टाइल को उठाकर उन पर हमला कर दिया। जांच के दौरान पुलिस टीम 10 अप्रैल को मृतकों की फोटो लेकर उनकी शिनाख्त करवाने के लिए गुरुद्वारा के पास गई थी। जहां पुलिस को जहांगीरपुरी निवासी जतिन मिला, जिसने बताया कि इनकी हत्या विजय उर्फ लंबू ने की है। जतिन ने बताया कि वह आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता है और खाना खाने के लिए गुरुद्वारा में आता रहता है। 8 अप्रैल की रात खाना खाने के बाद बस पकड़ने जा रहा था।

लेकिन बस नहीं मिलने की वजह से फुटपाथ पर सो गया। रात दो बजे विजय वहां पहुंचा और पैर मारकर उसे जगाया। उसने उससे माचिस मांगी। उसने बताया कि वह माचिस नहीं रखता है। फिर वह पास ही बैठे तीन लोगों के पास गया और उनसे माचिस मांगी। इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई और विजय ने टाइल उठाकर एक के सिर पर हमला कर दिया। यह देखकर अन्य दोनों वहां से भागे। आरोपी उनके पीछे चला गया। घटना से वह काफी डर गया था और वह सीधा बस स्टैंड पर गया और सुबह बस पकड़कर घर चला गया। पुलिस ने जतिन के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...