Thursday, June 18, 2026
Home Crime Uttarakhand राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज

राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज

मजदूरी करने आई युवती से शिक्षक ने किया दुष्कर्म

देहरादून। चकराता थाना क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने बगीचे में मजदूरी करने आई गांव की ही युवती से दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं आरोप है कि शिक्षक पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाने लगा तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चकराता थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता के भाई ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने नौ अप्रैल की शाम को उन्हें बगीचे में पेड़ों की निराई और तौलिए बनाने के लिए फोन किया।

10 अप्रैल को उनकी मां ने बहन को मजदूरी के लिए सुबह आठ बजे बगीचे में भेज दिया। बताया कि वह लंबे समय से शिक्षक के यहां मजदूरी करते आ रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोपहर में शिक्षक ने उनकी बहन को तेज धूप के चलते छाया में बैठने के लिए कहा। इस दौरान उनकी बहन फोन देखने लगी। आरोप है कि शिक्षक आया और उनकी बहन का हाथ पकड़कर जोर जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि बहन के साथ गलत काम करने के बाद शिक्षक ने उसे कहा कि यहां से भागना मत, काम करते रहना।

शिकायतकर्ता ने बताया कि शिक्षक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बहन और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उनकी बहन ने मां को फोन कर आपबीती सुनाई। मां ने उसे घर बुलाया तो उसने पूरी घटना बताई। बताया कि बिस्सू पर्व पर उनकी बहन की सगाई होने वाली थी। घटना के बाद 10 अप्रैल की रात को उनकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत बुरी तरह से बिगड़ गई। उसे एक स्थानीय अस्पताल से देहरादून रेफर कर दिया गया।

12 अप्रैल को उनकी बहन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया कि घटना के बाद से उन्हें और उनके परिजनों पर पंचायत कर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कालसी थाने की महिला उपनिरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। युवती की चिकित्सकीय जांच और बयान करवाए गए। इसके बाद अब आगे की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...