Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand प्रेम प्रसंग में फंसाकर फोटो/वीडियो वायरल करने के नाम पर वसूली करने...

प्रेम प्रसंग में फंसाकर फोटो/वीडियो वायरल करने के नाम पर वसूली करने वाले आरोपियों को दबोचा 

 फर्जी रेप केस में ब्लैकमेल करने वाले बिजनौर के शातिर युवती व युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटद्वार। फर्जी रेप केस में ब्लैकमेल करने वाले बिजनौर के शातिर युवती व युवक को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
दोस्ती व प्रेम प्रसंग में फंसाकर फोटो/वीडियो वायरल करने के नाम पर वसूली करते थे दोनों आरोपित।
स्थानीय कोटद्वार निवासी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि एक महिला व उसके पुरुष मित्र द्वारा उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर वादी से अवैध वसूली की गई है जिसके आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-107/2025, धारा- 308(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को तत्काल इस मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की।

गठित पुलिस टीम द्वारा सीआईयू टीम के सहयोग से की गई पतारसी-सुरागसी व जांच कर इस सम्बन्ध में जानकारी जुटायी गयी जिसके फलस्वरूप उक्त घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों नवजोत सिंह व निधि शर्मा को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों नवजोत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी- ताहारपुर, थाना- नजीबाबाद, जिला- बिजनौर व निधि शर्मा पुत्री हुकम सिंह, निवासी- ग्राम प्रेमपुरी, थाना- मंडावली, जिला- बिजनौर को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि निधि शर्मा वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती है और उनसे दोस्ती कर उन्हें बहलाकर अपने प्रेम प्रसंग में फंसाती है जिसके पश्चात चालक के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपने प्लान के अनुसार उसे कमरे में ले जाती है।

कुछ समय बाद योजनाबद्ध तरीके से अभियुक्ता निधि शर्मा का पुरुष मित्र कमरे में आकर दोनों की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाता है और चालक को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता है। अभियुक्त गण शातिर किस्म के ब्लैकमेलर है जो अब तक दर्जनों लोगों को अपनी साजिश का शिकार बनाकर कर पैसे वसूल चुके हैं। उक्त दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...