Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सरकारी नौकरी का झांसा देकर बरेली में 30 लाख की ठगी, झारखंड...

सरकारी नौकरी का झांसा देकर बरेली में 30 लाख की ठगी, झारखंड के गिरोह ने रची साजिश

रेलवे नगर में मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई पहचान से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, युवाओं को मिला फर्जी नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग का झांसा

बरेली। बरेली में छह युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर करीब 30.19 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। राजेन्द्र नगर निवासी अर्जुन पासवान की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में झारखंड के धनबाद जिले के पुटकी इलाके के रहने वाले कुंदन कुमार और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अर्जुन पासवान ने पुलिस को बताया कि लगभग छह महीने पहले वे सुबह के समय रेलवे नगर, इज्जतनगर में टहलने जाया करते थे। वहीं पर उनकी मुलाकात कुंदन कुमार नामक युवक से हुई, जो खुद को एक प्रभावशाली व्यक्ति बताता था और कहता था कि उसकी पहुंच पटना सचिवालय समेत कई सरकारी विभागों में है।

धीरे-धीरे अर्जुन और कुंदन के बीच जान-पहचान बढ़ती गई। एक दिन कुंदन ने सरकारी नौकरी लगवाने की बात छेड़ी और कहा कि अगर किसी को नौकरी दिलवानी हो तो वह मदद कर सकता है।

अर्जुन ने अपने इंटरमीडिएट पास बेटे विराट की नौकरी के लिए कुंदन से संपर्क किया। इस पर कुंदन ने और लोगों की जानकारी भी एक साथ देने को कहा। अर्जुन उसे अपने मामा मोहन के पास बिहार शरीफ ले गए, जो कुंदन की बातों में आ गए।

मोहन ने अपने बेटे सुमित नंदन, भाई राजीव कुमार और भतीजे समीर राज के लिए सचिवालय में नौकरी की मांग रखी। इसके अलावा मुकेश कुमार, लव कुमार और दीपक पासवान की पोस्ट ऑफिस में और मेघा कुमारी की महिला कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति की बात भी हुई।

कुंदन कुमार ने सभी नियुक्तियों के एवज में कुल 47 लाख रुपये की मांग की। अर्जुन और उनके परिवार ने मिलकर कुंदन और उसके साथी मनोज के खातों में 20.1 लाख रुपये ऑनलाइन भेजे, जबकि 10 लाख रुपये नकद दिए।

कुंदन ने कुछ दिनों बाद रजिस्टर्ड डाक से फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे और कहा कि सभी को कुछ समय के लिए ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा। सुमित, समीर और राजीव को सचिवालय, जबकि मुकेश, लव और दीपक को पोस्ट ऑफिस और मेघा को धनबाद पुलिस लाइन में ट्रेनिंग पर भेजा गया।

ट्रेनिंग के बाद सभी को कहा गया कि असली नियुक्ति पत्र उनके घर के पते पर आएगा, लेकिन हफ्तों बीत जाने के बाद भी कोई पत्र नहीं आया। जब कुंदन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह टालमटोल करता रहा और फिर अपना फोन बंद कर लिया।

प्रेमनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। ठगों को पकड़ने के लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...