Saturday, September 19, 2026
Home Crime India रतलाम में ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

रतलाम में ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

गुजरात और महाराष्ट्र के दो युवक एमडीएमए सप्लाई करने आए थे; 4.42 लाख की ड्रग्स जब्त

मध्य प्रदेश। रतलाम पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मादक पदार्थ एमडीएमए की तस्करी करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स, मोबाइल फोन और नकद राशि जब्त की गई है।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। माणकचौक थाना पुलिस ने बुधवार को दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई के इरादे से आए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भावेश भाई रावल (36), निवासी मोरवी, राजकोट (गुजरात) और अल्पेश परघरमोर (25), निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

रतलाम एसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झाबुआ रोड स्थित ग्राम करमदी क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक ड्रग्स की सप्लाई करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसपी राकेश खाखा के निर्देशन में थाना प्रभारी अनुराग यादव और उनकी टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से 440 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, 3000 रुपये नकद, और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.42 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे यह ड्रग्स मंदसौर जिले के दलौदा क्षेत्र से लेकर आए थे और गुजरात ले जाने की फिराक में थे। इससे पहले भी वे रतलाम के रास्ते से कई बार तस्करी कर चुके हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वे किन-किन जगहों पर सप्लाई कर चुके हैं और इनसे जुड़े अन्य नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना माणकचौक की टीम के साथ एएसआई शिवनाथ सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, सुधीर सिंह और दिलीप रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...