Friday, September 18, 2026
Home Crime India फगवाड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

फगवाड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब। फगवाड़ा में गोलीबारी की घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात हदियाबाद इलाके में एक और वारदात सामने आई, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिछले दो महीनों में यह फगवाड़ा में हुई छठी गोलीबारी है, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक अविनाश (पुत्र नंदलाल), निवासी हदियाबाद, जंज घर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उसके साथ विवाद होने लगा। गर्मागर्मी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों में से एक जसप्रीत उर्फ जस्सा ने अवैध पिस्तौल निकालकर अविनाश पर गोली चला दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना सतनामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना आपसी विवाद का नतीजा है, जबकि प्रारंभिक सूचना में आई क्रेटा कार वाली बात जांच में गलत पाई गई है।

फगवाड़ा एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी सहित दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार और अपराधियों के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाओं ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इससे पहले 27 नवंबर को दरवेश पिंड में आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू के घर पर बदमाशों ने 23 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पुलिस अभी उस मामले की जांच कर ही रही थी कि इस नई वारदात ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...