Friday, September 18, 2026
Home Crime India हाजीपुर जंक्शन से सोता हुआ मासूम चोरी, 3.50 लाख में बेचा, 6...

हाजीपुर जंक्शन से सोता हुआ मासूम चोरी, 3.50 लाख में बेचा, 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बेबी-ट्रैफिकिंग गिरोह का किया भंडाफोड़

बिहार। वैशाली जिले के हाजीपुर जंक्शन पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्लेटफॉर्म पर सो रहे एक दंपत्ति का डेढ़ साल का बेटा रात के अंधेरे में चोरी कर लिया गया। सुबह बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और जीआरपी ने तुरंत जांच शुरू कर दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप है।

घटना 3 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। परिवार हाजीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सोया हुआ था। 4 दिसंबर की सुबह लगभग 6 बजे माता-पिता की नींद खुली तो तीन बच्चों में से एक—मोहम्मद फहीम उर्फ राजा बाबू—बिस्तर से गायब मिला। तत्काल परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बच्चे के अपहरण की पुष्टि के साथ ही छानबीन का सिलसिला शुरू हुआ।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक महिला और एक पुरुष बच्चे को उठाकर ले जाते हुए नजर आए। पहचान होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन कुमार और हाजीपुर की किरण देवी के रूप में हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं, बल्कि छह लोगों का संगठित गिरोह है, जो बच्चे को चुराकर बेचने की योजना में शामिल था।

मुख्य आरोपियों ने बताया कि बच्चा चोरी कर बिदुपुर निवासी सोनू को सौंपा गया, जो इस काम में बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाली जानकारी दी—बच्चे को 3.50 लाख रुपये में बेचा गया है और सौदा कराने में एक डॉक्टर की प्रमुख भूमिका रही।

सोनू ने बताया कि समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी निवासी डॉक्टर अविनाश कुमार और उनकी सहयोगी मुन्नी कुमारी ने बच्चे की खरीद-फरोख्त की पूरी डील तय करवाई थी। बच्चा डॉक्टर अविनाश और मुन्नी को सौंप दिया गया, जिसके बदले में सोनू को 1.30 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया।

पुलिस ने छापेमारी कर इस मामले में शामिल छह आरोपियों—अनिल कुमार साह, गुड़िया देवी, मुन्नी कुमारी, अर्जुन कुमार, सोनू कुमार और किरण देवी—को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस पूरे कांड का मुख्य साज़िशकर्ता माना जा रहा डॉक्टर अविनाश अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगी हुई है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...