Friday, September 18, 2026
Home Crime India छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

तकनीकी जांच से मिली सफलता, पुलिस ने मोबाइल व रेलवे टिकट किया बरामद

बिहार। समस्तीपुर जिले में 11 अगस्त को कोचिंग जा रही छात्रा गुड़िया कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी जांच और सतत छापेमारी के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी एवं निजी स्कूल शिक्षक कुमोद कुमार उर्फ़ रघु नहारे को असम के गुवाहाटी के ज्योतिनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की परतें खुल गई हैं।

रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार शरीफ का रहने वाला है और घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मृतका की बड़ी बहन के साथ प्रेम संबंध में था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन छात्रा और उसकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं। इसी विरोध और नाराजगी के कारण आरोपी ने छात्रा गुड़िया की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की है।

जांच में सामने आया कि आरोपी बहेरी बाजार के एक निजी स्कूल में शिक्षक था, वहीं से मृतका की बड़ी बहन से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, मृतका का मोबाइल फोन तथा फरार होने के दौरान खरीदा गया रेलवे टिकट भी जब्त किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...