Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गौरेला। नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बालिका अपने घर के आंगने में आग ताप रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक वहां आ गया। युवक बालिका को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गौरेला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12 साल की बालिका अपने घर के आंगन में ताप रही थी। पड़ोस में रहने वाला रामकुमार भरिया वहां आ गया। बालिका अपने घर में अकेली थी और उसके परिजन दिहाड़ी मजदूरी करते, इसलिए वह अपने काम पर गए थे। आरोपी रामकुमार ने अकेले का फायदा उठाकर बालिका को बहला-फुसलाना शुरू कर दिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बीच नाबालिग के परिजन भी घर पहुंच गए। बच्ची अपने घर रोते हुए पहुंची और आपबीती घरवालों को बताई। इसके बाद परिजनों ने पहले तो आरोपी की पिटाई की। फिर, तत्काल 112 पर कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ नाबालिग गौरेला थाने पहुंची, जहां पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर रामकुमार भरिया के खिलाफ दुष्कर्म किये जाने का अपराध धारा-137(2), 64, 65 BNS, 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...