Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi विवाद को लेकर युवक की चाकू से की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

विवाद को लेकर युवक की चाकू से की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी के नरेला इलाके में 12 अक्तूबर को गुलशन नामक युवक की चाकू के 20 वारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुमित उर्फ काके (19) के रूप में हुई है। आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। लोकल पुलिस ने मामले में एक नाबालिग आरोपी को पहले ही दबोच लिया था। पुलिस सुमित के बाकी साथियों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि दबदबा बनाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को सुमित अपने दोस्तों के साथ नरेला इलाके के डीडीए पार्क में बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान गुलशन अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। गुलशन और सुमित के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद था। इसी बीच सुमित ने पहले गुलशन की पिटाई कर दी। गुलशन वहां से चला गया और कुछ देर बाद वापस लौटा। इस बार सुमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुलशन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने नशे में धुत होकर उसके सीने पर चाकू के करीब 20 वार किए। बाद में आरोपी फरार हो गए। गुलशन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा भी आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच टीम को सूचना मिली कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अपने किसी साथी से मिलने बांकनेर, अंडरपास के पास आने वाला है। सूचना के बाद टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था। इससे पूर्व उसके खिलाफ शराब तस्करी का कए मामला दर्ज है। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...