Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi युवक की चाकू से 25 से अधिक वारकर की हत्या, नाबालिग समेत...

युवक की चाकू से 25 से अधिक वारकर की हत्या, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार 

दिल्ली। मधु विहार इलाके में लूटपाट के दौरान युवक नरेंद्र (32) की चाकू के 25 से अधिक वारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित कुमार (20), हर्ष कुमार उर्फ घोड़ा (20), हिमांशु (18) और 16 साल के नाबालिग के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि सभी नशे की हालत में शिकार की तलाश में घूम रहे थे। इस बीच इनको नरेंद्र और उसका दोस्त राहुल आते दिखे। आरोपियों ने दोनों को काबू करने का प्रयास किया तो राहुल वहां से भाग गया। चारों ने नरेंद्र को पकड़ लिया। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, लैपटॉप बैग, दो एटीएम और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। सीसीटीवी की मदद से सभी आरोपियों की पहचान कर उनको पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से दबोचा गया। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि नरेंद्र अपने परिवार के साथ इंदिरा गली, मंडावली में रहता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह घर से किसी काम से दोस्त राहुल के साथ निकला। दोनों डीडीए पार्क, सीएनजी गैस स्टेशन आईपी एक्सटेंशन पहुंचे। यहां सूनसान जगह पर चारों आरोपियों ने नरेंद्र व राहुल को घेर लिया। राहुल वहां से भाग गया जबकि नरेंद्र की इन लोगों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनको दबोच लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

नरेंद्र के परिवार में पिता महाराम चौधरी, मां प्रेमवती देवी, दो भाई, तीन बहनों के अलावा पत्नी नेहा व तीन साल की बेटी यशिका और डेढ़ साल का बेटा मिवान है। नरेंद्र ने बीएससी करने के बाद गुजरात की एक यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। पहले वह एक एमएनसी में नौकरी कर रहा था, लेकिन किसी वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी। फिलहाल उसने कई जगह इंटरव्यू दिए भी थे। इस बीच दो दिन पहले उसने कुछ समय के लिए रैपिडो टैक्सी बाइक में नौकरी शुरू की थी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...