Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi संपत्ति के विवाद में छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, मामला...

संपत्ति के विवाद में छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

बिंदापुर। मटियाला गांव में सोमवार रात को एक युवक ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान धर्मेंद्र दलाल (35) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रविंदर मौके से भाग गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों का घर पैतृक संपत्ति के किराये से चल रहा था।इसी संपत्ति के विवाद में ही हत्या की गई है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि सोमवार रात दस बजे पुलिस को मटियाला गांव में एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि बड़े भाई रविंदर ने छोटे भाई धर्मेंद्र को गोली मारी है। परिवार वाले उसे पास के अस्पताल लेकर गए हैं, जबकि आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग गया है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और मौके से चार खोखे बरामद किए।

अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सोमवार रात धर्मेंद्र कुत्तों को खाना खिलाने के लिए घर के पीछे खाली प्लॉट में गए थे। वहां उनका बड़ा भाई रविंदर पहले से मौजूद था। दोनों के बीच कहासुनी हुई और रविंदर ने गोली चला दी।परिवार वालों के मुताबिक धर्मेंद्र दलाल अपने परिवार के साथ मटियाला गांव में रहते थे।

उनका एक बेटा है। धर्मेंद्र तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। इसी गांव में उनके भाइयों का परिवार भी रहता है। पैतृक संपत्ति से आने वाले किराये से पूरे परिवार का भरण पोषण होता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक धर्मेंद्र का आपराधिक प्रवृति वालों के साथ उठना बैठना था।

उसने ही गैंगस्टर काला जठेड़ी की शादी में पंडाल बुक किया था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी का कहना है कि हत्या में गैंगस्टर का कोई लेना देना नहीं है। दोनों भाइयों के बीच किराये बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी रविंदर को शक था उसके पिता बलवान सिंह धर्मेंद्र का पक्ष लेते हैं, जिसकी वजह से अकसर झगड़ा होता था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...