Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP हरियाणा से पहुंचे युवकों ने दो परिवारों पर बोला हमला, ग्रामीणों ने...

हरियाणा से पहुंचे युवकों ने दो परिवारों पर बोला हमला, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा

बिलासपुर। रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र स्थित जयतोली गांव में महिला विवाद को लेकर हरियाणा से आए चार युवकों ने दो परिवारों पर हमला कर दिया जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने चारों हमलावरों को पकड़कर बांध दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। मामला आपसी पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। रामपुर के जयतोली गांव में रविवार की सुबह  चार युवक अचानक दो घरों में घुसकर मारपीट करने लगे। युवक हरियाणा के यमुनानगर जिले से आए थे और महिला विवाद को लेकर गांव पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, युवकों ने गलती से रतिपाल के बजाय उसके पड़ोसी रामगोपाल के घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में रामगोपाल के बेटे अर्जुन, पत्नी प्रीति और बेटी सोनम घायल हो गए। शोर सुनकर रतिपाल और उसकी साथी महिला इशिका मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड और पाइप से दोनों पर भी हमला किया। मौके पर चीखपुकार मच गई, जिसे सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चारों युवकों को पकड़कर बांध दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी जमीन पर बंधे नजर आ रहे हैं।

दोनों पति पत्नी ने रखा अपना पक्ष 

इशिका नाम की महिला ने बताया कि वह करीब एक साल पहले हरियाणा से रतिपाल के साथ जयतोली गांव आ गई थी। उसका पहले पति राहुल से विवाद चल रहा है। उसका कहना है कि राहुल अपने तीन साथियोंकृरोहित, राजू और शिवम्कृको लेकर गांव आया था। वही, राहुल ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी इशिका से हुई थी और उसका तीन वर्षीय बेटा हर्ष भी है, जिसे इशिका अपने साथ गांव ले आई थी। राहुल का कहना है कि वह अपने बेटे को वापस लाने की मंशा से गांव पहुंचा था, लेकिन वहां कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामला महिला को लेकर विवाद का है और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सभी पक्षों से पूछताछ के बाद जरूरी धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...