Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP दो मासूम बच्चों की हत्या, पुलिस की लापरवाही बनी वजह

दो मासूम बच्चों की हत्या, पुलिस की लापरवाही बनी वजह

अंधविश्वास ने ली दो घरो के बेटों की जान, तांत्रिक साधना को पूर्ण करने के लिए दी नर बलि

मेरठ। मेरठ के सरधना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में दो मासूम बच्चों की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। परिजनों ने कई बार मामले की गंभीरता को पुलिस के सामने लाने की कोशिश की परंतु आरोपी तांत्रिक के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नही हुई। इन हत्याओं के पीछे कथित रूप से तांत्रिक क्रियाएं बताई जा रही हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश दोनों गहराते जा रहे हैं।

बच्चों की बलि, समाज में दहशत का माहौल
सरधना थाना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में दो किशोरों की हत्या के पीछे अंधविश्वास और तंत्र क्रिया का भयावह चेहरा सामने आया है। पुलिस की लापरवाही के चलते न केवल दो मासूमों की जान गई, बल्कि परिजनों की चेतावनियों की अनदेखी ने पूरे पुलिस तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिरौती लेने के बाद भी कर डाली हत्या
14 वर्षीय उवैश बृहस्पतिवार शाम नमाज़ पढ़ने के लिए घर से निकला, लेकिन लौटकर नहीं आया। रात को पिता के फोन में फिरौती के लिए संदेश भेजा गया जिसमें एक क्यूआर कोड भी था। पिता ने तुरंत पांच लाख रुपये भेज दिए, मगर उवैश की जान नहीं बच सकी। शनिवार को पुलिस ने एक पुराने मकान से उसका शव बरामद किया, जिसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

तांत्रिक पर पहले भी लगाए गए आरोप
तीन महीने पहले रिहान के लापता होने पर उसकी मां ने असद का नाम लेकर पुलिस से शिकायत की थी। बावजूद इसके पुलिस ने इसे प्रेम-प्रसंग या पारिवारिक रंजिश का मामला मानकर टाल दिया। अब उवैश की हत्या के बाद जब असद को पकड़ा गया, तो उसने रिहान की हत्या भी कबूल कर ली। पुलिस को रिहान के कपड़े और हड्डियां खेत से बरामद हुई हैं।

कबूलनामा तांत्रिक शक्तियों के लिए दी मासूमों की बलि
असद ने पूछताछ में बताया कि उसने तंत्र साधना के लिए बच्चों की बलि दी। बयान न सिर्फ अंधविश्वास की घातक प्रवृत्ति को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि ऐसे ढोंगी किस तरह कमजोर और मासूमों को निशाना बना रहे हैं।

पुलिस की लापरवाही ने कराई तीन चूक
रिहान की मां द्वारा बार-बार आरोपी का नाम लेने पर भी कोई पूछताछ नहीं की गई।
उवैश के लापता होने के बाद शुरुआती समय में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
परिजनों को थाने से भगा दिया गया और झूठे आरोप लगाने की धमकी दी गई।

गांव में गुस्सा और मातम, न्याय की मांग
नवाबगढ़ी गांव में डर और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है, अगर पुलिस ने पहली शिकायत पर ही गंभीरता दिखाई होती, तो शायद दोनों बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने असद के पिता और भाई से भी पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या, अपहरण व सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। रिहान के अवशेषों की दोबारा खोज की जा रही है और फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से जांच की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...