Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi हत्या के मामले में युवक को उम्रकैद और दस हजार रुपये का...

हत्या के मामले में युवक को उम्रकैद और दस हजार रुपये का लगाया जुर्माना 

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या 

दिल्ली- एनसीआर। जिला अदालत ने हत्या के मामले में एक युवक को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। दोषी ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बेटी को दवा दिलाने के बहाने आरोपी अपनी पत्नी को एनआईटी पांच लेकर आया था। घर लौटते समय रास्ते में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एक राहगीर ने उसे वारदात को अंजाम देते पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था। महिला के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

साल 2013 में गांव झांडसेतली निवासी रूपलाल ने अपनी बेटी सोनू कुमारी की शादी सोनीपत निवासी सोनू के साथ की थी। शादी के बाद सोनू अपनी पत्नी के साथ राजीव कॉलोनी सेक्टर 55 में रहने लगा। दोनों की एक बेटी भी है। आरोपी सोनू अपनी पत्नी सोनू कुमारी पर अवैध संबंध को लेकर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा रहता था। कई बार सोनू कुमारी ने मारपीट के बारे में अपने पिता को बताया, लेकिन आरोपी नहीं सुधरा। छह दिसंबर 2020 को आरोपी सोनू अपनी बेटी हर्षिता को दवा दिलाने के बहाने पत्नी सोनू कुमारी के साथ एनआईटी पांच स्थित एक डॉक्टर के पास आया।

रात करीब दस बजे घर लौटते समय आरोपी ने मुकेश कॉलोनी के पास बाइक रोक दी और पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मौके से गुजर रहे इंद्रवीर नाम के व्यक्ति ने आरोपी को देख लिया और भागकर पकड़ लिया। इंद्रवीर ने मामले की सूचना पुलिस को देकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कराया गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमृत सिंह चालिया की कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...